• उच्च शिक्षा के अवसर हर विद्यार्थी तक पहुँचाने का संकल्प-मेजर डॉ. संजय सोहनी
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय इंदौर द्वारा “कॉलेज चलो अभियान” के अन्तर्गत इंदौर जिले के विविध विद्यालयों में उच्च शिक्षा और महाविद्यालय प्रवेश के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी के मार्गदर्शन में संयोजक डॉ. प्रियंका ढलवानी और नोडल अधिकारी डॉ. फातिमा जमाली ने किया। अभियान में डॉ. निशांत मिश्रा, डॉ. साधना सचदेवा, डॉ. पुष्पा पठोते, डॉ. हितेंद्र बारगल व डॉ. प्रेमलता चौरसिया ने भाग लिया।
कॉलेज चलो अभियान की टीम ने महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ स्मिता चैतन्य के निर्देशन में शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 75, सीएम राइज, सांदीपनी विद्यालय, श्री विजयलक्ष्मी विद्यालय, मध्यप्रदेश दृष्टिहीन कल्याण केंद्र, केंद्रीय विद्यालय आरआर कैट सहित कई संस्थानों का भ्रमण कर विद्यार्थियों को महाविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्तियाँ तथा शासकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक उच्च शिक्षा के अवसर पहुँचाना है तथा महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रवृत्ति और व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित है।
इंदौर क्षेत्र क्रमांक 2 के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला ने कहा,“यह अभियान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और सफल भविष्य की ओर प्रेरित करने के लिए है; यह ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर एक कदम है।

No comments:
Post a Comment