नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वंश कुशवाहा की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवार कमिश्नरी पार्क में धरने पर बैठा,शोषित क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि आज सुबह 10 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था
धरने की सूचना पर सीओ एलआईयू प्रदीप पालीवाल सिविल लाइन पुलिस के साथ धरना स्थल पहुंचे और धरना खत्म करने की अपील करने लगे, थाना जानी से एसएसआई समेत कई पुलिसकर्मी भी धरना स्थल पर आए और पीड़ित परिवार की मान मनोव्वल करने लगे, रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सोमवार तक का समय मांगने लगे तथा मोहर्रम के जुलूस का हवाला देते रहे, शाम समय करीब 4 बजे कार्यकर्ताओं ने डिप्टी एसपी संग्राम सिंह को डीएम व एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सोपा साथ ही चेतावनी दी कि सोमवार तक एफआईआर की प्रति नहीं मिली तो फिर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा
ज्ञापन मे कहा कि दिनांक 28.5.26 को मलियाना टीपी नगर निवासी वंश कुशवाहा पुत्र अमर सिंह कि उसके दो दोस्तों व उनके दो अन्य साथियों ने भोले की झाल में डुबोकर हत्या कर दी थी जिसकी मेरठ पुलिस ने आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जोकि अत्यंत खेद का विषय है! पीड़ित परिवार अपने बेटे की रिपोर्ट दर्ज लिखाने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है, पीड़ित परिवार एक बार आपसे मिल चुका है, दो बार एसएसपी महोदय से मिल चुके हैं और कई बार सीओ सरधना से मिल चुके हैं,
ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से लिखित में 10 सवाल पूछे और मांग की कि तत्काल पीड़ित परिवार की रिपोर्ट दर्ज हो सभी अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ हो और उपरोक्त बिंदुओं को दृष्टिगत रखते हुए गहनता से समयबद्ध विवेचना हो इस दौरान उमेश प्रजापति,हेमंत जाटव, अशोक टकसालिया, रोहित बालाजी,अक्षित शर्मा, रोहित यादव, दिनेश कुमार, राहुल कुमार, केपी सिंह, आदेश गगोल, नीरज पावती, वीपी सिंह, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment