Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 4, 2026

कसेरूखेड़ा कट बंद करने के विरोध में मंडलायुक्त से मिले क्षेत्रवासी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मवाना रोड स्थित कसेरूखेड़ा संपर्क मार्ग पर डिवाइडर के कट को बंद किए जाने के प्रस्ताव के  विरोध मे गुरुवार को क्षेत्रवासी श्री रामलीला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में मंडलायुक्त मेरठ से मिलने पहुंचे जहां काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित  रहे। 

मंडलायुक्त की अनुपस्थिति में एसीएम मेरठ ने क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय  मंडलायुक्त को अवगत कराया जाएगा और जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर श्री रामलीला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि कट बंद होने से क्षेत्र वासियों को बहुत परेशानी होगी,उसी को लेकर आज हम सब क्षेत्रवासी मंडल आयुक्त से मिलने आए और  उनकी अनुपस्थिति में एसीएम मेरठ से मिलकर हमने अपनी समस्याओं को रखा और हमें पूर्ण विश्वास है की मंडलायुक्त  क्षेत्र वासियों की समस्याओं को समझते हुए जनहित में कट  खुलवाने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here