Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 30, 2026

अनिश्चितकालीन धरने में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मुकेश सिद्धार्थ ने पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर के युवाओं में लगातार बढ़ते आक्रोश के बीच आज जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मुकेश सिद्धार्थ ने पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया।

यह धरना अभिजीत दीपके के संयोजन तथा विज्ञानी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में देशभर से युवा धरना स्थल पर लगातार पहुंच रहे हैं, जो इस आंदोलन के प्रति उनके गुस्से और भविष्य को लेकर गहरी चिंता को दर्शाता है। धरने के दौरान मुकेश सिद्धार्थ ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि धरने का नेतृत्व कर रहे सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है, फिर भी वे देश के युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर अपने संकल्प पर दृढ़ हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि आंदोलन की गंभीरता को समझते हुए युवाओं की आवाज़ को तत्काल सुना जाए।

मुकेश सिद्धार्थ ने केंद्र सरकार से नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि युवाओं के साथ अन्याय जारी रहा तो लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष और तेज किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here