Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 30, 2026

आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ आइक्यूएसी की आंतरिक एवं बाह्य सदस्यों की सत्र 2025- 26 की तृतीय बैठक का ऑनलाइन आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ आइक्यूएसी की आंतरिक एवं बाह्य सदस्यों की सत्र 2025- 26 की तृतीय बैठक का ऑनलाइन आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से डॉ आशीष पाठक द्वारा प्राचार्या प्रोफेसर डॉ अंजू सिंह की अनुमति से किया गया। 

तत्पश्चात प्राचार्या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का आकलन करके साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के विकास के लिए सभी अतिथियो एवं अभिभावकों को विचार एवं सुझाव रखने के लिए आमंत्रित किया। आईकयूएसी समन्वयक प्रोफेसर कैप्टन लता कुमार ने महाविद्यालय में आयोजित सभी शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर गतिविधियों एवं उपलब्धियां की संक्षिप्त त्रैमासिक आख्या प्रस्तुत की साथ ही उक्त अवधि में महाविद्यालय प्राध्यापकों द्वारा प्रकाशित शोध पत्रों, पुस्तकों एवं पुस्तक अध्यायों के बारे में बताया। बाह्य सदस्य प्रोफेसर एक के सक्सेना ने महाविद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी संपन्न कराने के लिए सभी शिक्षकों की सराहना की उन्होंने उच्च शिक्षा अनुसंधान  वोकेशनल कोर्सेज को छात्राओं के हित में शुरू करने के लिए कुछ सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सभी का शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में विशेष सहयोग होना चाहिए। बाह्य सदस्य के रूप में उपस्थित अंजू पांडेय अध्यक्ष बेटिया फाउंडेशन मेरठ ने महाविद्यालय मे छात्राओ के हित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यकर्मो के संचालन हेतु सहयोग का आश्वासन दिया । 

प्रकोष्ठ के बाह्य सदस्य ठाकुर प्रीतिश कुमार ने कहा कि इस तरह की बैठक में जो भी सुझाव दिए जाते हैं उन पर क्रियान्वयन करना चाहिए। कुछ ऐसे कार्यक्रम निर्धारित मानकों के साथ आयोजित किए जाएं जिससे की छात्राओं एवं सभी बाह्य सदस्यों की भौतिक उपस्थित हो तथा छात्राओं की बौद्धिक एवं शारीरिक क्षमता में विकास हो। बाह्य सदस्य श्री शुभेन्दु मित्तल ने सत्र समापन पर शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में सक्रिय सहयोग हेतु आश्वासन दिया ।  प्रोफेसर गीता चौधरी ने आई क्यू एसी मीटिंग की महत्तता को बताते हुए छात्राओ के प्रवेश स्तर को बढ़ाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए सभी शिक्षकों को एआई पर काम करने के लिए प्रेरित किया।बैठक में पुरातन छात्राओं, अभिभावकों और वर्तमान छात्रा प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी सदस्य डॉ भारती शर्मा ने किया। अंत में प्रोफेसर सत्यपाल सिंह राणा द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अतिथियो,अभिभावकों एवं पुरातन छात्राओ का धन्यवाद ज्ञापित किया  गया कार्यक्रम में आईकयूएसी के सभी सहसमन्वयकों और सदस्यों की प्रतिभागिता रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here