Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 30, 2026

वंश कुशवाहा की मौत के मामले में शोषित क्रांति दल का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष से मिला



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वंश कुशवाहा की मौत के मामले में शोषित क्रांति दल का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के साथ राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मिला और पूरे घटनाक्रम से उन्हें अवगत कराया आयोग की अध्यक्षा ने अपने सचिव को निर्देश दिया कि इस मामले में एसएसपी मेरठ को आख्या सहित बुलाया जाए 

गौरतलब है कि 28.5.26 को वश कुशवाहा की उसके चार दोस्तों ने पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी जिसकी पुलिस ने आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की, वंश कुशवाहा कक्षा 9 का छात्र था,शुक्रवार को पीड़ित पीड़ित परिवार ने शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं के साथ कमिश्नरी पार्क मेरठ में 5 घंटे धरना दिया था किंतु फिर भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी इसलिए आज पीड़ित परिवार शोषित क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल के साथ एनसीबीसी की चेयरपर्सन से मिला।इस दौरान मेरठ महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार, एडवोकेट दिनेश कुमार, अक्षित शर्मा, आदेश गगोल, रोहित यादव, राहुल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे!

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here