रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के अगवानपुर निवासी समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नौशाद खान के बाग में, 'आम की दावत' का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री मौजूदा विधायक शाहिद मंजूर, सपा सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम, सपा जिला अध्यक्ष मेरठ कर्मवीर गुमी ने शामिल होकर कार्यक्रम को बहुत रोचक बनाया।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मौजूदा विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। जिसमें सर्व समाज के लोग शामिल होकर खुशी का इजहार करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आने वाले 2027 में विधानसभा चुनाव भारी मतों से जीतकर सरकार बनाएगी। इसलिए जनता से पार्टी से जुड़ने की अपील की। वहीं सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि देहात क्षेत्र में बाग में आम के दावत पर आकर जो लोगों का मुझे प्यार मिला है, वह तारीफ के काबिल है। हस्तिनापुर विधान सभा क्षेत्र के लोगों का प्यार मुझे हर चुनाव में मिलता रहा है। सब मिलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें। तभी देश प्रदेश का विकास होगा।
पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम ने कहा कि दोनों महान नेता समाजवादी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। इसलिए मैं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कर रहा हूं।
कार्यक्रम के आयोजन नौशाद खान ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर नूरअहमद खान, रजा खान, जैद खान, शाकिब खान, नरेन्द्र प्रधान, रविन्द्र प्रधान, जीशान खान, सुंदर खान, तैय्यब मलिक असीम मलिक, अफजल मलिक, रशीद खान इकराम खान, कलवा प्रधान, सुदेश पाल किशोर वाल्मीकि, डॉ सोनू यादव, नौशाद सैफी, संदीप जाटव, डॉ रणवीर गुर्जर जिठोला, कपिल कुमार, अमित गुर्जर नारंगपुर, प्रवेश जाटव, मोहित गिरी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment