Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 16, 2026

संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित हुई जन-सुनवाई में उपभोक्ताओं की समस्याओं पर हुई सीधी सुनवाई

मेरठ प्रेस क्लब प्रतिनिधि मण्डल ने जन सुनवाई में पहुँचकर मेरठ प्रेस क्लब की विद्युत आपूर्ति को पुनः बहाल करने का किया आग्रह

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के अन्तर्गत डिस्कॉम मुख्यालय मुख्यालय ऊर्जा भवन के सभागार में आयोजित साप्ताहिक जन सुनवाई कार्यकम मे, उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जन सुनवाई कार्यकम मे विभिन्न क्षेत्रों से आए, उपभोक्ताओं नें बिल संशोधन, नए संयोजन, विद्युत आपूर्ति, मीटर परिवर्तन तथा विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आदि से जुडे प्रकरण प्रस्तुत किए।


जन-सुनवाई के दौरान कुल 38 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से सुनवाई करते हुए, संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा मे निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से बिलिंग संबंधी शिकायतों, मीटर प्रतिस्थापना तथा विद्युत आपूर्ति से जुडें मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई में यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, संवेदनशीलता एवं उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखकर किया जाए। अधिकारियों को फील्ड स्तर पर, निरीक्षण बढाने, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।


जन-सुनवाई के दौरान संयुक्त प्रेस क्लब (रजि०) के पदाधिकारियों ने भी मेरठ प्रेस क्लब भवन के बरसों से बंद पडे विद्युत कनेक्शन को पुनः चालू करने संबंधी पत्र सौंपा। उन्होनें बताया कि विद्युत कनेक्शन बंद होने के कारण, पत्रकारों एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रबन्ध निदेशक द्वारा पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।


प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि जन सुनवाई कार्यकम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को एक प्रभावी मंच प्रदान करना है जहाँ उनकी समस्याओं को सीधे सुनकर, समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। पश्चिमांचल डिस्कॉम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जन-सुनवाई मे मेरठ, मुरादाबाद एवं अन्य जनपदों से आए उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएँ प्रस्तुत की। शिकायतों की सुनवाई के दौरान, कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली, शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


जन-सुनवाई मे डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की सकिय भागीदारी रही, इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त)। मो० सगीर मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता। इसके अतिरिक्त जन सुनवाई में अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो० अरशद अधीक्षण अभियन्ता, एस०के० अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, प्रशान्त सोनी, सौरभ मंगला, महेश कुमार अधिशासी अभियन्ता एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here