इकराम चौधरी
किठौर। नगर के स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज के छात्र राहुल कुमार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राहुल का चयन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मेरठ में 'ड्रग एनालिस्ट/औषधि विश्लेषक' के पद पर हुआ है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि राहुल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी छात्र रहा है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उसने यह मुकाम हासिल किया है। राहुल की इस उपलब्धि से किठौर क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
राहुल के चयन पर कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने खुशी जताई है। स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज के डायरेक्टर नुसरत अली ने छात्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलेज में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समाजसेवी शराफत रनिया एडवोकेट, डॉक्टर वसीम, डॉक्टर सनावर, तैयब रनिया, सीनियर जर्नलिस्ट शकील सैफी, वरिष्ठ पत्रकारइकराम चौधरी, मरगूब अहमद, डॉक्टर मंसूर, रियासत अली समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने राहुल को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि राहुल की सफलता से किठौर का नाम जनपद स्तर पर चमका है। युवाओं के लिए वह मिसाल बनकर उभरे हैं। बताते चले की हर वर्ष स्टार अलफला इंटर कॉलेज किठौर में पढ़ें हुए बच्चे क्षेत्र का नाम म रोशन कर रहे हैं

No comments:
Post a Comment