Breaking

Your Ads Here

Monday, June 15, 2026

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में होगा जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन: डीके सिंह


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम के दृृष्टिगत आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम स्थल पर समस्त व्यवस्थाओ को समय से सुनिश्चित किया जाये। 

कार्यक्रम स्थल पर स्टेज, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा स्वास्थ्य, एम्बुलेन्स, साउंड सिस्टम सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी को ध्यान में रखते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। भव्य कार्यक्रम के आयोजन हेतु संबंधित अधिकारी तैयारियो को सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन कार्यों, रंगाई-पुताई, मेन्टीनेन्स कार्यों का अवलोकन करते हुये कार्यवाही के निर्देश दिये।  

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यपति नवीन चन्द्र, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 गोपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here