Breaking

Your Ads Here

Monday, June 29, 2026

दानवीर भामाशाह की राष्ट्रसेवा और त्याग की परंपरा को आगे बढ़ा रहा व्यापारी समाज, विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में व्यापारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : विनीत शारदा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापार समाज के गौरव, राष्ट्रभक्त एवं दानवीर भामाशाह जी की जयंती को “व्यापारी कल्याण दिवस” के रूप में प्रदेश के प्रत्येक जनपद में भव्य एवं गरिमामय स्वरूप में मनाया गया। जिला प्रशासन राज्य कर एव जी एस टी विभाग और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एव भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि दानवीर भामाशाह केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं बल्कि राष्ट्रसमर्पण, त्याग, सेवा और आर्थिक राष्ट्रवाद के जीवंत प्रतीक हैं। 

श्री शारदा ने कहाँ जब राष्ट्र और स्वाभिमान संकट में था तब भामाशाह जी ने अपनी सम्पूर्ण संपत्ति राष्ट्ररक्षा के लिए समर्पित कर यह संदेश दिया कि व्यापारी समाज केवल व्यापार का नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा आधार होता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के रामराज्य की परिकल्पना, भगवान श्रीकृष्ण की समृद्ध द्वारका और आचार्य चाणक्य के अर्थशास्त्र में भी सशक्त व्यापारी वर्ग और मजबूत अर्थव्यवस्था को राष्ट्र की शक्ति माना गया है।

विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। एमएसएमई, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग और स्टार्टअप को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिला है तथा मुद्रा योजना के माध्यम से करोड़ों उद्यमियों और युवाओं को आर्थिक शक्ति प्रदान की गई है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सिंचाई परियोजनाओं और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से नई संभावनाओं का निर्माण हुआ है, वहीं मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

श्री शारदा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा है। जो प्रदेश कभी अपराध, दंगों और भय के वातावरण के लिए जाना जाता था, वह आज कानून व्यवस्था, निवेश और विकास का मॉडल बन चुका है। आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और भय मुक्त प्रदेश के रूप में स्थापित हुआ है तथा कानून का राज स्थापित हुआ है, जिससे व्यापारी और उद्योग जगत में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बना है। प्रदेश में चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति, बेहतर सड़क नेटवर्क, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे सहित अनेक विकास परियोजनाओं ने प्रदेश को नई गति प्रदान की है। मेडिकल कॉलेजों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है, स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है तथा प्रदेश में हवाई अड्डों और आधुनिक आधारभूत संरचना का तेजी से विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल सेवा का उपहार मिला है, जिसने विकास और आधुनिक परिवहन की नई दिशा प्रदान की है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का नव्य स्वरूप तथा ब्रज क्षेत्र के विकास ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की है।

विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और कोरोना काल से लेकर प्रत्येक संकट की घड़ी में व्यापारी समाज ने दानवीर भामाशाह की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा का कार्य किया है। उन्होंने सभी व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे भामाशाह जी के त्याग, राष्ट्रभक्ति और समर्पण के आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, राज्य कर एवं जीएसटी विभाग के अधिकारियों, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा व्यापारी समाज के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। व्यापारी सम्मेलन में कैंट विधायक अमित अग्रवाल सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने संबोधित किया ।

सी डी ओ नूपुर गोयल ,जी एस टी के एडिस्नल कमिश्नर हरि राम चौरसिया ,सुशील सिंह ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा एव सिवालखास के विधायक गुलाम मोहम्मद को शाल पहना कर प्रतीक चिह्न एव पोधा देकर सम्मानित किया । प्रदेश सरकार की और से मेरठ के सम्मानित दस वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया ।संचालन जी एस टी के अधिकारी अम्बुज जी ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here