Breaking

Your Ads Here

Monday, June 29, 2026

बाबा मोहन राम मंदिर में ज्येष्ठ माह की सेवा व तपस्या का श्रद्धापूर्वक समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, फलावदा  क्षेत्र ग्राम गड़ीना स्थित बाबा मोहन राम मंदिर में पिछले कई दिनों से चल रही ज्येष्ठ माह की सेवा व तपस्या का सोमवार को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया और धर्म लाभ उठाया।


यज्ञ व हवन के साथ संपन्न हुई तपस्या

गत 22 जून से शुरू हुई इस विशेष ज्येष्ठ माह की सेवा व तपस्या का समापन गुरु मंजीत सिंह के सानिध्य में किया गया। सोमवार को मंदिर परिसर में गुरु मंजीत सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य यज्ञ और हवन का समापन कराया।  श्रद्धालुओं ने  आहुतियां डालकर क्षेत्र में सुख-शांति और परिवार में समृद्धि की प्रार्थना की।


श्रद्धालुओं में रहा उत्साह

इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा मोहन राम को भोग लगाया और अपने तथा अपने परिवार के कल्याण के लिए कामनाएं कीं। सेवा में जुटे भक्तों ने पवित्र धूने के चारों ओर परिक्रमा की और मन्नते मांगीं। समापन के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जहाँ सभी ने श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया।


इस धार्मिक आयोजन में ग्राम गड़ीना सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर में दिनभर बाबा मोहन राम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। इस अवसर पर दीपक भंडारी संजीव प्रजापति आशीष कुमार महेंद्र सिंह व्यू आदि सेवादारों का वह श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here