नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। शहर के जल स्रोतों एवं तालाबों के संरक्षण के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। आयुक्त के निर्देशानुसार जल स्रोतों पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर उन्हें हटाने की प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, ताकि तालाबों का मूल स्वरूप सुरक्षित रहे तथा वर्षा जल के प्राकृतिक प्रवाह एवं संग्रहण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
अपर आयुक्त के निर्देशन में झोन क्रमांक 22, वार्ड क्रमांक 35 अंतर्गत तलावली चांदा के समीप तालाब की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध रिमूवल अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अवैध रूप से निर्मित 14 पक्की दुकानों को हटाया गया। साथ ही लगभग 100 मीटर बाय 4 मीटर कि अवैध पक्की दीवार को भी रिमूवल कार्रवाई के तहत ध्वस्त किया गया।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर के तालाबों, जल स्रोतों एवं शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी अतिक्रमणों को चिन्हित कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक तथा नगर निगम की रिमूवल टीम उपस्थित रही।




No comments:
Post a Comment