नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय संस्थान के सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज निशुल्क योग केंद्र पर पांच दिवसीय मोटापा और मधुमेह रोग निवारण निशुल्क शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष पदाधिकारीगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रथम दिवस सभी साधकों का वजन, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल भी नापा गया तत्पश्चात सूक्ष्म क्रियाएं और योगासन प्राणायाम और ध्यान भारतीय योग संस्थान के वरिष्ठ एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा कराए गए! मुख्य आसनों में मंडूकासन शशक आसान, चक्रासन, लुडकना सर्प आसान, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार, हस्यासान आदि आसनों का अभ्यास कराया गया! अनुलोम विलोम, अग्निसार और कपालभाति प्राणायाम द्वारा मन की शुद्धि कराई गई तथा अंत में ध्यान, प्रार्थना और शांति पाठ द्वारा प्रथम दिवस का समापन हुआ।
प्रांतीय मंत्री रविंद्र चौहान ने कहा कि भारतीय योग संस्थान इस प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित करता रहता है जिसका लाभ अनेको साधकों को होता है! जियो और जीवन दो के मूलमंत्र के साथ आज निशुल्क शिविर में योगासनों का अभ्यास कराया गया! आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रधान सुनील राघव, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रधान बृजपाल सिंह व विपिन चौहान, रामकिशोर गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा जांगिड़, क्षेत्रीय मंत्री शंभु दयाल वर्मा, केंद्र प्रमुख पुष्पा गोदियाल व उषा वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment