रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम ललियाना में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसके आयोजक अतीक अहमद रहे। अतीक अहमद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में जिला महासचिव नियुक्त किया गया और कलवा खां सोदत्त को जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नियुक्त किया गया है।
बैठक का संचालन प्रधान जफर जर्रार द्वारा किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि एससी एसटी आयोग लखनऊ के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज की पार्टी है। राष्ट्रीय लोकदल किसान मजदूर व्यापारी की लड़ाई लड़कर प्रदेश का विकास करना चाहती है। इसलिए, 2027 में लोगों से जुड़ने तथा मजबूत करने की अपील की। रालोद के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करें; तभी गरीब मजदूर किसान खुशहाल होंगे। महासचिव अल्पसंख्यक पर प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश जाहिर अब्बासी जी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मेरठ मारूफ अली जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अभी सिंगल, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ कमलजीत सरदार जी, शुभम खजूरी, फारुख ठेकेदार सोदत्त आदि नेता गण उपस्थित रहे। अक्षय मलिक अतलपुर की मुख्य भूमिका रही। पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर शामिल होने वाले लोग हसीन खान नेताजी मारूफ महमूद अली, अली जीशान आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment