Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 30, 2026

मेरठ में 'छात्रों की गूंज' अभियान शुरू, 'जेन जी' पर फोकस


सलीम सिद्दीकी 
नित्य संदेश, मेरठ। 'जेन जी' पर फोकस करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को मेरठ में अपने अभियान 'छात्रों की गूंज' की शुरुआत कर दी। कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान के संयोजक अवनीश काजला ने किया। उनके नेतृत्व में बनी एक्शन टीम ने जिले के विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में जाकर छात्रों के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। 

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने मिस्ड कॉल देकर एवं फॉर्म भरकर अभियान से जुड़ने के संकेत दिए। शहर संयोजक अवनीश काजला ने बताया कि अभियान को पहले ही दिन छात्रों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है और बड़ी संख्या में छात्रों ने अभियान से जुड़कर शिक्षा व्यवस्था, बेरोज़गारी एवं विशेष रूप से पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की। अभियान के दौरान मेरठ एक्शन टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्रों से संवाद भी किया। 

इस अभियान में मुख्य रूप से शहर संयोजक अवनीश काजला, शहर सह-प्रमुख अजय चौधरी, वासु काजला, अज़ीम प्रधान, इमरान अख्तर, सुमित विकल, जुबैर खान, वासु चौधरी, सौरभ पठान, फरहान, हमजा एवं सोनम रानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here