Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 17, 2026

वेंकटेश्वरा के विम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 90 वर्षीय महिला मरीज की “लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी’’ की सफल सर्जरी

नित्य संदेश ब्यूरो
गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के अधीन विम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक 90वें वर्षीय महिला मरीज प्रेमवती की जटिल लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी की सफल सर्जरी कर एक शानदार कारनामा कर दिया। इस सफल सर्जरी पर वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने पूरी सर्जरी विभाग की टीम की पीठ थपथपाते हुए वेस्ट यूपी विशेष रूप से मेरठ, मुरादाबाद के मरीजों को सस्ती, सुलभ एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। 

इस सफल सर्जरी के बाद आज मरीज को डिस्चार्ज करते समय इस जटिल सर्जरी के बारे में वेंकटेश्वरा के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी एवं सर्जरी विभाग के हेड प्रो. (डॉ.) अभय भटनागर ने संयुक्त रूप से बताया कि वैसे तो “लैप्रोस्कोपिक’’ सर्जरी अब आम बात हो गयी है, पर यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जहां पर 90वें वर्षीय महिला मरीज पित्ताशय की बिमारी के साथ-साथ अन्य कई उम्र सम्बन्धित जटिलताओं से जूझ रही थी। मेरठ, दिल्ली के कई हॉस्पिटल्स में दिखा चुकी असहनीय दर्द से पीड़ित इस महिला मरीज को सभी ने इस उम्र में सर्जरी के लिए मना कर दिया। विगत ग्यारह जून को महिला के परिजनों ने इनको विम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जिसके बाद बारह जून को सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अभय भटनागर, विख्यात सर्जन डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. आशुतोष सांगा, एनस्थिसिया के प्रो. (डॉ.) विपिन कुमार समेत आधा दर्जन वरिष्ठ चिकित्सकों ने इस जटिल हाईरिस्क सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मरीज अब पूर्णतः स्वस्थ है एवं आज उनको डिस्चार्ज किया जा रहा है। 

प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि विख्यात अनुभवी चिकित्सको, लेटेस्ट मेडिकल तकनीकों एवं अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरणों एवं शानदार “पेसेन्ट केयर’’ के बल पर “विम्स’’ को ’’सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स’’ बनायेगें। इस शानदार सफल सर्जरी पर वरिष्ठ कैंसर सर्जन पदमश्री डॉ. रविकान्त, कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कान्त दवे, वित्त निदेशक सी.ए. युवराज सिंह, हॉस्पिटल जी.एम. मेघा सबरवाल, डीन मेडिकल डॉ. प्रभु एम.एच., मेडिकल सुप्रीन्टेन्डेन्ट डॉ. शिशिर पाटिल, एडिशनल एम.एस. डॉ. अमित जैन, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. पंकज चौधरी व मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि ने बधाईयां प्रेषित की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here