नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. वी.के. सिंह द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होने कहा कि जनपद की रैंक में सुधार हुआ है लेकिन इसको और अच्छी रैंक प्राप्त करने हेतु कार्यवाही की आवश्यकता है।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आईजीआरएस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है, विभागीय/नोडल अधिकारी स्वयं शिकायतो की मॉनीटरिंग करें। उन्होने निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता से वार्ता की जाये तथा मौके पर जाकर जांच करते हुये सत्यापन किया जाये। उन्होने कहा कि जिन विभागो का संतुष्टि फीडबैक अधिक है, संबंधित अधिकारी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुये अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जिन विभागीय अधिकारियो की लापरवाही के कारण जनपद की रैंक खराब होगी संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि है और फीडबैक के आधार पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया जाएगा। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियो/खराब फीडबैक पर वेतन बाधित करने एवं स्पष्टीकरण प्र्राप्त करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यपति नवीन चन्द्र, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment