Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 27, 2026

सोफिया की एथलीट्स ने मचाया धमाल / अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में बनी चैंपियन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सेंट पैट्रिक्स स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सीआईएससीई एथलेटिक्स जोनल चैम्पियनशिप में सोफिया स्कूल की एथलीट्स ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में सोफिया स्कूल की 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और हर एक खिलाड़ी ने प्रत्येक इवेंट में पदक प्राप्त किया।अंडर-17 वर्ग में तनिष्का, अनिष्का, सौम्या बाना, अनन्या सक्सेना, विधिता, मनस्वी, आकर्षा जैन और अनुष्का चौधरी के दम पर टीम ने चैम्पियनशिप जीती। 

अंडर-19 वर्ग में आयुषी, क्यारा, अनन्या सिंह, बानी, दिया खन्ना, दिवलीन कौर, वेदांशी और नव्या कौशिक ने स्वर्ण पदक जीते। उधर अंडर-14 वर्ग में ज़ायरा कौर सेठी, अनुकृति सिंह, दात्री सिंह, सृष्टि वर्मा, लिकानत और आस्था चौधरी ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। इसके साथ ही अंडर-17 वर्ग में अनन्या सक्सेना ने शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो में तीन स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट एथलीट का पुरस्कार प्राप्त किया। इन्हीं प्रदर्शनों के दम पर सोफिया स्कूल की एथलीट्स ने 16 स्वर्ण पदक, 15 रजत पदक और 10 कांस्य पदक जीते। 

सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर मीनास्, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मिर्ज़ा शाहबाज बेग, सभी स्टाफ और छात्राओं ने सभी खिलाड़ियों तथा कोच मिर्ज़ा अदन, जूली सिंह व कनिका का करतल ध्वनि से स्वागत किया। प्रधानाचार्या सिस्टर मीना ने इस जीत का श्रेय बच्चों के अथक प्रयास, सभी कोच के मार्गदर्शन और  अभिभावकों के सहयोग को दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here