Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 23, 2026

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच विधायक के घर प्रदर्शन; राहुल गांधी को हाजमोला भेजने पर जनता ने घेरा

नवीन मौर्य 

नित्य संदेश, इंदौर। वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद लाल बहादुर वर्मा के साथ वार्ड की जनता बहुत बड़ी संख्या में विधायक रमेश मेंदोला के घर पानी की समस्या को लेकर पहुँची और वार्ड में पानी की टंकी की माँग रखी। इंदौर में गहराते जल संकट के बाद जनता सड़कों पर उतर आई है।


इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में पानी की किल्लत बढ़ गई है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग विधायक रमेश मेंदोला के घर पहुँचे। पानी की समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 26 के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों का कहना है कि जहाँ एक तरफ मेंदोला, राहुल गांधी को हाजमोला की गोली भेज रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी खुद की जनता पानी के लिए तरस रही है। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने मेंदोला के घर पहुँचकर "पानी दो, पानी दो" के नारे लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here