Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 26, 2026

ईद-अल-अजहा को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। थाना परिसर में ईद उल अजहा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी रविंद्र पंवार ने अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी करते समय पर्दे का ख्याल रखें खुले में कुर्बानी ना करें पशुओं के अवशेष सड़कों पर न फैके, कोई भी नया कार्य नहीं किया जाएगा। 


थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी रविंद्र पंवार ने ईद उल अजहा को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी करते समय कानून का पालन करते हुए करें एवं खुले में कुर्बानी ना करें जानवरों के अवशेष सड़कों पर बाहर न फैके, दूसरे धर्म के लोगों को देश में पहुंचाएं। एक दूसरे से मिलकर शांति एवं सौहार्द का पैगाम दें। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रतिबंध जानवर की कुर्बानी ना करें। बीमार जानवर की कुर्बानी ना करें तथा स्वस्थ एवं ताकतवर जानवर की कुर्बानी करें। शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बाइकों पर स्टैंड बड़ी कमेंट बाजी एवं जानवरों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर ना डालें। यदि कोई भी असामाजिक तत्व त्यौहार में गड़बड़ी करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


उन्होंने कहा कोई भी असमाजिक तत्व गड़बड़ी करता हुआ पाया गया तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे समय रहते कार्रवाई की जा सके। वही शाम के समय थाना प्रभारी ने पूरे कस्बे में गली मोहल्ले में जाकर ग्रस्त किया और सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से कस्बा इंचार्ज राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, उदयपाल सिंह, नागेंद्र कुमार, विपिन कुमार, समाजसेवी खलील सलमानी, अनीस राईन, पूर्व सभासद जुन्नूरैन, अहसान, अब्दुल्ला, कारी मुशर्रफ, कारी दानिश, नबी हसन, फिरोज राजपूत, कारी सलीम, वकीला बेगम, इरफान पठान, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद आबिद, मोबिन ख़ान, जहीर आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here