Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 1, 2026

वार्ड 65 में कूड़े के ढेर और चोक नालियों से लोग परेशान, सफाई न होने पर धरने की चेतावनी



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नगर निगम के वार्ड नंबर 65 में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। खैर नगर, मीट वाली गली, बड़ वाली गली, बंगलिया मस्जिद के आसपास, खैर नगर चौराहा, मल्लू मिष्ठान भंडार, पान दरीबा, बन बटन, सीनियर बेसिक कन्या पाठशाला, पटेल नगर पुलिस चौकी, रिक्शा बॉडी वाली गली, मिरासी वाली गली और अख्तर मस्जिद के पीछे कई दिनों से कूड़े के ढेर लगे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा न उठने से बदबू फैल रही है और मच्छर पैदा हो रहे हैं। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, जिससे बरसात में जलभराव का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, दानिश नजम अब्बासी, शाहिद अंसारी शान, अकरम फूल वाले, नफीस चौधरी और अनवर बाबर खान ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक वार्ड 65, सफाई नायक और डिपो प्रभारी दिल्ली रोड व सूरजकुंड को पत्र देकर तत्काल सफाई की मांग की है।


पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि सितम्बर की बरसात से पहले कूड़ा नहीं उठाया गया और नालियों की तलीझाड़ सफाई नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग कूड़े के ढेर पर बैठकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सफाई नायक और सफाई निरीक्षक की होगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here