Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 26, 2026

भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत के वाटर कूलर बने शोपीस, राहगीर परेशान


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ रही है। सार्वजनिक स्थानों पर राहगीरों और आम लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हैं।लोगों को भीषण गर्मी में ठंडे पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने और लू के थपेड़ो के बीच पेयजल की समस्या लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है 


नगर के बटावली रोड,कैलाशपुरी नई मार्किट के सामने लगे वाटर कूलर बंद पड़े हैं। कुछ वाटर कूलरों में तकनीकी खराबी के चलते ठंडा पानी नहीं मिल रहा है जबकि कुछ जगह पर मशीन शोपीस बनकर रह गई है। ऐसे में राहगीर, मजदूर, ई रिक्शा चालक, दुकानदार और दूर-दराज से आने वाले लोग सबसे अधिक परेशान है। दोपहर के समय तेज धूप और उमस के बीच लोग प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। मजबूरी में लोगों को दुकानों से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन हर साल गर्मी शुरू होने से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे करता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। 


स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा वॉटर कूलरों की नियमित देख रेख नहीं की जा रही है समय पर मरम्मत और सफाई नहीं होने से व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है लोगों का कहना है कि गर्मी में सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है लेकिन जिम्मेदार इस ओर गंभीर नहीं है राहगीर और स्थानीय लोगों ने खराब पड़े वाटर कूलरों को दुरुस्त कराने, नए वाटर कूलर लगाने व नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग उठाई है।वहीं नगर पंचायत चैयरमेन सचिन कुमार सुकड़ी का कहना है कि एक दो दिन में नई मशीन लगवा दी जाएगी और वाटर कूलरों को चालू करा दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here