गुलाम मोहम्मद
नित्य संदेश, किठौर।।कस्बा किठौर से डॉ0साबिर अली सैफी के बेटे डॉ0 नासिर अली सैफी एमबीबीएस एस एन मेडिकल कॉलेज (आगरा) से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की इसी के साथ हसीन अहमद सैफी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) सैफी संघर्ष समिति पंजीकृत डॉ0 नवाब सैफी (राष्ट्रीय प्रवक्ता) अनवार सैफी (प्रदेश संगठन मंत्री) मंजूर सैफी के साथ साथ इकराम सैफी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) सर्व समाज राहत फाउंडेशन की टीम कस्बा किठौर में डॉ नासिर अली सैफी (MBBS) के निवास पर जाकर एक शॉल ओर सम्मान प्रतीक चिन्ह शिल्ड देकर सम्मानित किया।
वहीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस शानदार शैक्षिक प्रदर्शन से ना केवल सैफी समाज का नाम रौशन हुआ है बल्कि पूरे किठौर क्षेत्र में भी ख़ुशी का माहौल है इस मौके पर जनाब इंतजार सैफी,हाजी इस्लामुद्दीन सैफी, नेता इस्लाम सैफी,डॉ जाहिद सैफी,शकील सैफी, मयूनुद्दीन सैफी, मोहसिन सैफी, मेहराज सैफी,जाकिर सैफी, मुफ्ती अब्दुल कादिर,आसिफ सैफी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment