Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 9, 2026

मां की ममता का आँचल है अनमोल



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मदर्स डे की पूर्व संध्या पर सदभावना जाग्रति फाउंडेशन के कार्यालय पर मदर्सडे सेलिब्रेट किया गया जिसके अंतर्गत फाउंडेशन से जुडी बेटियों के बीच मेँ *मैं औऱ मेरी माँ* कार्ड औऱ भाव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, 


फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा ने बताया इस प्रतियोगिता मेँ 15 बेटियों ने भाग लिया जिसमे शिक्षा प्रथम, मुस्कान दूसरे स्थान पर,औऱ तीसरे स्थान पर आसिफा रहीं, दो सांत्वना पुरस्कार दिए गए, जो शालू कश्यप और हिमानी ने प्राप्त किये, इशा, खुशबु, सानिया, कोमल ,काजल, उजाला और सलोनी के कार्ड की भी प्रशंशा की गई, प्रतियोगिता मेँ निर्णयक भूमिका मेँ, राजकीय हाई स्कूल मथुरा की प्रधानाचार्य पूजा,राजकीय कन्या पाठशाला परीक्षित गढ़ की प्रवक्ता नीतू प्रेमी, नूतन, रुपाली मिश्रा रहीं जिन्होंने बालिकाओं के माँ के प्रति अपनी कोमल समर्पित भावनाओं को पढ़कर प्रतियोगिता का निर्णय सुनाया सभी विजेताओं को उपहार से सम्मानित किया गया,फाउंडेशन की परीक्षित गढ़ प्रभारी संगीता प्रजापति,सचिव रेखा गुप्ता,विभूति सक्सेना,अंशु बढ़ला अश्वनी शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here