Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 14, 2026

देवास पटाखा फैक्ट्री में धमाके से टोंक कला में भीषण विस्फोट

 बड़ा हादसा... 

घटनास्थल के दूर से लिए वास्तविक चित्र यह बादल नहीं, आग की लपटो से उठा धुंआ है।

अमितराव पंवार 

नित्य संदेश, ​देवास। मक्सी रोमड स्थित ग्राम टोंक कला में संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को हुए भीषण विस्फोट ने समूचे क्षेत्र को दहला दिया। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री की चद्दरें और शव हवा में पतंगों की तरह उड़ते दिखाई दिए, जिसे देखकर प्रत्यक्षदर्शी सहम गए। 

फेक्ट्री खंडहर में बदल गई 

मची तबाही, 4 की मौत और 23 घायल

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कुल 27 प्रभावितों में से 23 घायल मजदूरों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। घायलों में से 12 का जिला अस्पताल, 8 का अमलतास अस्पताल, 3 का इंदौर के एमवाय अस्पताल, एक मजदूर का चोइथराम अस्पताल और एम जी हास्पिटल में इलाज जारी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इनमें से 5 घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

सोनकच्छ के विधायक राजेश सोनकर घायलों से मिलने पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए संभाग आयुक्त, कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल अमलतास अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके समुचित उपचार के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। 

संभाग कमिश्नर घायलों से मिले 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और घायलों का निःशुल्क इलाज करने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने गृह सचिव और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा को घटनास्थल का दौरा करने तथा इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के कड़े निर्देश जारी किए हैं।







No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here