Breaking

Your Ads Here

Friday, August 28, 2026

अडोबी इंडिया ने उत्तर प्रदेश और छह अन्य राज्य सरकारों के साथ साझेदारी की


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर, अडोबी, जो इनोवेटिव टूल्स और प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से क्रिएटिविटी, प्रोडक्टिविटी और पर्सनालाईज्ड कस्टमर अनुभव पेश करता है, ने भारत में एक रणनीतिक अभियान की घोषणा की, जिसके अंतर्गत कंपनी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, असम, बिहार और तमिल नाडु की राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में स्कूलों में डिजिटल क्रिएटिविटी और ए.आई स्किल्स को बढ़ावा देगी। राज्यों के साथ हुए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) के तहत अडोबी हजारों सरकारी स्कूलों को अडोबी एक्सप्रेस फॉर एजुकेशन की निशुल्क एक्सेस प्रदान करेगा। यह एक डिजिटल मीडिया ऐप है, जो स्टूडेंट्स को ऐसे प्रोजेक्ट्स में शामिल करने के लिए डिजाईन किया गया है, जो लर्निंग के बेहतर नतीजे प्रदान करते हैं और उनमें फ्यूचर-रेडी स्किल्स का विकास करते हैं। यह अभियान भारत में के-12में अडोबीको पूरे देश के स्कूलों में 7.8 मिलियन स्टूडेंट्स और टीचर्स तक पहुंचाएगा।

माला शर्मा, ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट एवं जनरल मैनेजर, एजुकेशन, अडोबी ने कहा, ‘‘इस पार्टनरशिप की मदद से हम क्लासरूम रेडी ए.आई टूल्स जैसे अडोबीएक्सप्रेस सीधे स्कूलों में उपलब्ध करा रहे हैं। इससे स्टूडेंट्स और एजुकेटर्स में उन क्रिएटिव और ए.आई स्किल्स का विकास होगा, जो भविष्य के काम के लिए बहुत जरूरी हैं। यह पार्टनरशिप भारत में एजुकेशन के प्रति अडोबी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी और सरकार की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में सहयोग करेगी, जो भविष्य के लिए तैयार होने के लिए क्रिएटिव स्किल्स के विकास में डिजिटल टूल्स और ए.आई के इस्तेमाल पर जोर देती है। इससे 2030 तक ऐनिमेशन, विज्युअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (ए.वी.जी.सी) के क्षेत्र में दो मिलियन नौकरियों का निर्माण करने के केंद्रीय बजट 2026 के लक्ष्य में मदद मिलेगी।’’

इस अभियान के अंतर्गत स्टूडेंट्स और टीचर्स को अडोबी डिजिटल एकेडमी का क्रिएटिव और ए.आई स्किल-बिल्डिंग पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा, जिसकी मदद से वो क्रिएटिव प्रॉब्लम-सॉल्विंग, डिजिटल स्टोरीटैलिंग और ए.आई-असिस्टेड कंटेंट क्रिएशन में माहिर हो सकेंगे। ये स्किल्स नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के फ्यूचर-रेडी लर्निंग के विजन को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।टीचर्स को इस बात का प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वो क्लासरूम टीचिंग में डिजिटल क्रिएटिविटी को कैसे शामिल कर सकते हैं, वहीं स्टूडेंट्स अपने स्कूल प्रोजेक्ट्स और क्रिएटिव अभिव्यक्ति के लिए अडोबीएक्सप्रेस का इस्तेमाल करेंगे, जिससे भारत के क्रिएटिव और डिजिटल उद्योगों में भविष्य के करियर के लिए स्किल्स का विकास होगा। 

यह अभियान पीएम श्री (भारत की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के अंतर्गत फ्लैगशिप स्कूल), सीएम श्री (राज्यों द्वारा संचालित मॉडल स्कूल), कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) एवं अन्य सरकारी स्कूलों के नेटवर्क तक फैला है, तथा इसे कई अन्य स्कूलों और राज्यों तक ले जाए जाने की योजना है। आज की यह घोषणा भारत में क्रिएटिविटी, ए.आई स्किल्स और डिजिटल इनोवेशन का विस्तार करने की अडोबी की प्रतिबद्धता की ओर सबसे नई उपलब्धि है। इस साल हुई इंडिया ए.आई इंपैक्ट समिट में अडोबी ने स्टूडेंट्स को भारत में संबद्ध उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से उद्योग की अग्रणी एप्लीकेशंस जैसे फायरफ्लाई, फोटोशॉप और एक्रोबैट उपलब्ध कराईं, ताकि भारत की अगली प्रतिभाशाली पीढ़ी ए.आई आधारित क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी में तेजी ला सके। अडोबी ने नैसकॉम फ्यूचरस्किल्स प्राईम के साथ भी साझेदारी की, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय (मायटी) के साथ साझेदारी में एक डिजिटल स्किलिंग अभियान है और भारत में लर्नर्स को कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस, उद्योग से जुड़े कोर्स एवं सर्टिफिकेट प्रदान करता है।

भारत के लिए अडोबी की प्रतिबद्धता का सफर लगभग तीन दशक पुराना है। भारत में कंपनी के ऑपरेशन 1997 में एक इंजीनियरिंग एवं आरएंडडी सेंटर के साथ शुरू हुए थे। आज यह अडोबी के ग्लोबल इनोवेशन और प्रोडक्ट डेवलपमेंट का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। कंपनी ने हाल ही में भारत में अपना सातवाँ ऑफिस खोला है। आज भारत में कंपनी के पास 8,000 से अधिक कर्मचारी हैं, जो अमेरिका से बाहर अडोबी का सबसे बड़ा कार्यबल है और कंपनी के ग्लोबल इनोवेशन में एक चौथाई से ज्यादा योगदान देता है।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here