Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 12, 2026

ग्राम कल्याणपुर के विराट ग्रेवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया गांव का मान


वसीम मलिक 
नित्य संदेश, रोहटा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी विराट ग्रेवाल पुत्र श्री रुपिन ग्रेवाल ने बम्बई में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नौकायन खेल में पूरे भारतवर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गांव, क्षेत्र एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। विराट की इस शानदार उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।

विराट ग्रेवाल की इस सफलता पर ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। गांव पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालाओं एवं जोरदार स्वागत के साथ विराट का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने कहा कि विराट ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो गांव के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विराट ग्रेवाल एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here