Breaking

Your Ads Here

Monday, May 25, 2026

वर्धमान एकेडमी में कराटे प्रतियोगिता: एमडीपीएस मऊखास बनी चैंपियन, मेयर ने दी ट्रॉफी


नित्य संदेश, मेरठरविवार, दिनांक 24 मई 2026 को वर्धमान एकेडमी मेरठ में इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में मेरठ के 14 से 15 स्कूलों के लगभग डेढ़ सौ (150) खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कोच अरुण सैनी ने बताया कि 13 स्वर्ण पदक, 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर एमडीपीएस (MDPS) कराटे एकेडमी मऊखास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए शहर के मेयर हरिकांत अहलूवालिया जी के द्वारा एमडीपीएस कराटे एकेडमी को 'बेस्ट टीम' की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विजेता खिलाड़ियों की सूची:

सब जूनियर गर्ल्स: नंदिनी प्रजापति, आयुषी राणा और अन्वी प्रजापति ने स्वर्ण पदक; कनक सिंह ने रजत पदक तथा दीपिका, तान्या व वेदान्शी शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

 जूनियर गर्ल्स: प्रिया, निशु तोमर, माही, मानवी तोमर, जोया ठाकुर, अवनी शर्मा, यशी तोमर और मानवी तोमर (द्वितीय) ने स्वर्ण पदक; प्रेरणा तोमर, सिद्धि तोमर और प्राप्ति तोमर ने रजत पदक तथा अंशिका शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

 जूनियर बॉयज: नक्श और मयंक सैनी ने स्वर्ण पदक; जबकि आदित्य, भव्य और नभय शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया।

इस विशेष मौके पर राजकुमार प्रजापति, वैभव सैनी व सीनियर कोच ओम सैनी जी मौजूद रहे। एकेडमी की इस बड़ी उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों के परिजनों में खुशी का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here