नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। Institute of Business Studies में पासिंग आउट बैच के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपने कॉलेज जीवन की यादों को साझा किया। समारोह का वातावरण उत्साह, भावनाओं और उमंग से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल का खिताब ऋषभ कुमार तथा मिस फेयरवेल का खिताब अक्शी त्यागी को प्रदान किया गया। दोनों विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा, व्यक्तित्व एवं उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें तथा संस्थान का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राहुल शर्मा ने पासिंग आउट बैच को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जहां भी जाएं, अपने ज्ञान, संस्कार एवं मेहनत से नई पहचान स्थापित करें। समारोह का संचालन प्रीतिका सिंह एवं स्नेहा त्यागी द्वारा आकर्षक एवं प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों के साथ इस विशेष अवसर को यादगार बनाया।

No comments:
Post a Comment