Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 17 बाइक बरामद

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पल्लवपुरम पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने ललसाना चौराहे से चेकिंग के दौरान प्रियांशु, दक्ष, आदित्य सैनी और विराज को पकड़ा। इनके कब्जे से 2 चोरी की बाइक और 2 अवैध तमंचे .315 बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में इनकी निशानदेही पर एनसी कॉलोनी के खंडहरनुमा मकानों से 15 अन्य बाइक बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 17 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। गिरोह पल्लवपुरम, दौराला, मुजफ्फरनगर के खतौली और सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र से बाइक चोरी करता था। पकड़े गए सभी अभियुक्त थाना इंचौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा बढ़ाते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here