Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 21, 2026

शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 26 छात्र चयनित


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोभित सम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन  किया है। विश्वविद्यालय के 26 छात्रों ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन प्राप्त किया है,


इनमें से एमबीए के 9  छात्रों एवं बीबीए के 4 छात्रो का चयन 6 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर आरएक्स मेडिकल ट्रस्ट , नोएडा में हुआ है। इसके अतिरिक्त, मुथूट माइक्रोफिन में भी 13 छात्रों का चयन हुआ है, जिसमें 4 एमबीए, 5 बीबीए और 4 बीसीए के छात्र शामिल हैं। यह सफलता विश्वविद्यालय में दी जा रही उद्योगोन्मुखी स्किल्ड शिक्षा और प्रशिक्षण का प्रत्यक्ष परिणाम है।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी. के त्यागी ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा, "यह उपलब्धि हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत और विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि हमारे छात्र अपने कार्यक्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।


विश्वविद्यालय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ अभिषेक डबास ने कहा की हमारा उद्देश्य छात्रों को बेहतर से बेहतर अवसर प्रदान करना है। आज छात्रो को जो सफलता मिली है वो स्किल्ड एजुकेशन और ट्रेनिंग की वजह से मिली है। इसलिए हमारा उद्देश्य छात्रो को ज़्यादा से ज़्यादा स्किल्ड एजुकेशन प्रदान करना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here