गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला गया विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जूरियर वर्ग का फाइनल मैच खेला गया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने मैच जीतकर जूनियर वर्ग की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। इसमें धैर्य ने 70, देव शर्मा ने 40, शिव ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में हसन ने 5 विकेट, अर्जुन, सागर, अभिजीत ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.1 ओवर में 239 रन ही बना सकी और 6 रन से फाइनल मैच हार गई। टीम की ओर से रितिक ने 48, अभिजीत ने 42, उमंग ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सुभान ने 6 विकेट लिए। शिव और केशव ने दो दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच धैर्य व सुभान को दिया गया। मैच के बाद मुख्य अतिथि पवन गोयल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित िएक।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया मैन ऑफ द सीरीज देव, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज वैभव, गेंदबाज अर्जुन रहे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले हसन, उमंग, दीपांशु, रितिक, दक्ष, केशव, वैभव, आईश आदि को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में रजनी, खुशबू, कोमल का विशेष योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment