Breaking

Your Ads Here

Monday, May 25, 2026

जैन समाज की मौन रैली... 20 मई को दो साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत, जैन समाज कलेक्टर को ज्ञापन देने पर अड़ा...

हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर निकले लोग

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। रीवा में दिगंबर जैन समाज की दो साध्वियों की सड़क दुर्घटना में ट्रक द्वारा कुचलने से हुई दुखद मृत्यु के विरोध में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद जी गोदा के नेतृत्व में आज इंदौर में विशाल ज्ञापन रैली आयोजित की गई। इस दौरान दिगंबर जैन समाज के हजारों की संख्या में समाजजन एकत्रित होकर साधु-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

कलेक्टर ऑफिस पहुंचने पर समाजजनों ने साधु-संतों को सुरक्षा देने को लेकर ज्ञापन दिया

सुबह 8 बजे राजवाड़ा से प्रारंभ हुआ यह विशाल जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जहां समाज प्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि देशभर में भ्रमणरत जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा हेतु ठोस एवं प्रभावी व्यवस्था की जाए। समाजजनों ने कहा कि जैन समाज एक अल्पसंख्यक समाज है तथा संविधान की धारा 32 के अंतर्गत उन्हें अपने धार्मिक अधिकारों एवं सुरक्षा की मांग करने का अधिकार प्राप्त है।


इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में समाजजन कलेक्टर कार्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से उपस्थित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। समाज प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि कलेक्टर स्वयं उपस्थित होकर समाज की भावनाओं को सुनें एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दें, ताकि समाज में व्याप्त आक्रोश शांत हो सके।


रीवा में हुई घटना से देशभर के साथ ही  जैन समाजजन में भी रोष व्याप्त है। सोमवार को जैन समाजजन ने विरोध जताते हुए पैदल मौन रैली निकाली। रैली निकालकर समाजजन कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। विषय अत्यंत गंभीर एवं समाज की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए ज्ञापन किसी अन्य अधिकारी को नहीं बल्कि कलेक्टर को ही दिया गया।


दो साध्वियों की हुई थी मौत... 

20 मई को आचार्य विद्यासागर महाराज की परम शिष्य दो साध्वियों की रीवा में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना के विरोध में समग्र जैन समाजजन देशभर में रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन देकर साधु-संतों को सुरक्षा देने की मांग कर रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को इंदौर में भी रैली निकाली गई।


समाजजन राजबाड़ा पर इकट्ठा हुए और पैदल रैली के रूप में निकले। वे विभिन्न रास्तों से होते हुए गुजरे। मौन जुलूस के रूप में वे कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। हाथों में तख्तियां लेकर कई समाजजन इसमें मौजूद रहे। इन तख्तियों पर लिखा था हम न्याय चाहते हैं, संतों की सुरक्षा के लिए प्रोटोकाल लागू करो, अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले असुरक्षित क्यों।

जुलूस में दिगंबर जैन समाज के विनय बाकलीवाल, आनंद गोधा, भरत मोदी, मनीष अजमेरा, नकुल पाटोदी, नवीन गोधा, संजय जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, महिला एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी नवीन गोध, हर्ष जैन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद जैन कासलीवाल द्वारा प्रदान की गई।


समाजजनों ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत साध्वियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग भी की।

प्रशासन की ओर से समाज के कुछ पदाधिकारियों को ऊपर बुलाकर ज्ञापन देने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन समाजजन इस पर सहमत नहीं हुए। उनका कहना है कि विषय समाज की आस्था और सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए ज्ञापन कलेक्टर को ही सौंपा जाएगा।


कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे समाजजन मांग पूरी नहीं होने पर समाजजन कलेक्टर कार्यालय परिसर में जमीन पर बैठ गए।

समाज प्रतिनिधियों ने प्रशासन से साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू करने और इस दिशा में ठोस कार्रवाई का आश्वासन देने की मांग की है।





No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here