Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 16, 2026

मेडिकल कॉलेज में VELOCITY SPORTS MEET 2026 का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में एक पांच दिवसीय स्पोर्ट्स इवेंट वेलोसिटी स्पोर्ट्स मीट 2026 का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स इवेंट स्पोर्ट्स मीट में मेडिकल कॉलेज मेरठ मेरठ के एलाइड एवं हेल्थ केयर पाठ्यक्रम तथा फार्मेसी विभाग द्वारा प्रतिभाग लिया जा रहा है। सभी पाठ्यक्रमों को अलग-अलग ग्रुप हाउस जैसे रेड हाउस,ग्रीन हाउस,ब्लू हाउस ,व्हाइट हाउस,ऑरेंज हाउस व येलो हाउस में बांटा गया है, उक्त स्पोर्ट्स मीट में विभिन्न खेल जैसे क्रिकेट,बैडमिंटन,वॉलीबॉल,कैरम बोर्ड,एथलेटिक्स आदि खेल खेले जाएँगे। स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। 

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टॉक, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ एस बालमणि बोस, फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विभु साहनी,एलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रम के प्रभारी अधिकारी डॉ एस के पालीवाल, डीन डॉ योगेश मणिक, मुख्य समन्वयक डॉ नेहा सिंह, डॉ अंशु टंडन ने कबूतरों को उड़ाया। कार्यक्रम में डॉ आर सी गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम वर्क (Team Work), और नेतृत्व जैसे अमूल्य गुण सिखाते हैं। यह हमें हार-जीत को समान रूप से स्वीकार करना सिखाता है, जहाँ जीत से हम विनम्र बने रहते हैं और हार से हम फिर से प्रयास करना सीखते हैं। तत्पश्चात् मेडिकल कॉलेज मेरठ के उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक ने छात्रों को बताया कि “एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मन का निवास होता है"। खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखते हैं। इस मैदान पर आज जो भी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, वे केवल पदक के लिए नहीं, बल्कि अपनी सीमाओं को लांघने और अपनी क्षमता को साबित करने के लिए उतरे हैं। फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विभु साहनी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखते, बल्कि मन और चरित्र को भी मजबूत बनाते हैं।

डॉ एस के पालीवाल ने कहा कि बच्चों के विकास के हर पहलू में खेलों का महत्व देखा जा सकता है। ये शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, तनाव से लड़ने में मदद करते हैं और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। इसके अलावा, खेल हमें दूसरों के साथ मिलकर काम करना, जिम्मेदारी लेना और नियमों व प्रतिद्वंद्वियों का सम्मान करना सिखाते हैं। डॉ योगेश मणिक ने कहा कि लोगों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य विकसित करने के अलावा, खेलों में भाग लेना और शरीर को स्वस्थ रखना अनगिनत लाभ प्रदान करता है। जिस प्रकार शिक्षा व्यक्तियों के जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, उसी प्रकार खेल भी सफलता का एक बड़ा स्रोत हैं। उक़्त आयोजन के प्रथम दिवस क्रिकेट, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन आदि खेल खेले गए, जिसमें ग्रीन,ऑरेंज हाउस आदि ने अपने क्वाली फाइंग मैचे खेले।

यह प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता के नेतृत्व में एलाइड एवं हेल्थ केयर सोसाइटी व फार्मास्यूटिकल सोसाइटी द्वारा कराई जा रही है।
स्पोर्ट्स मीट के शुभारंभ कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के सहायक आचार्य डॉ राहुल सिंह तथा नर्सिंग कॉलेज के टीचर्स हितेश चौधरी,सी पी पांडे, टेक्नीशियन संवर्ग से श्री मनोज कुमार,श्री धर्मेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। उपरोक्त कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, टेक्नीशियन व सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here