Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 16, 2026

शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में "हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट बेस्ड वर्कशॉप कार्यशाला का शुभारंभ


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में "हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट बेस्ड वर्कशॉप का सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में माननीय कुलपति डॉ. वी. के. त्यागी तथा माननीय प्रो-वाइस चांसलर डॉ. जयनंद की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में कुलपति एवं प्रो-वाइस चांसलर महोदय ने व्यावहारिक शिक्षा, नवाचार तथा उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे एम्बेडेड सिस्टम्स एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के क्षेत्र में कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता करने तथा इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाकर अपनी तकनीकी दक्षताओं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन सत्र के पश्चात कार्यशाला के विशेषज्ञ वक्ता*डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने आर्डुइनो हार्डवेयर पर एक ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने माइक्रोकंट्रोलर की मूलभूत अवधारणाओं, आर्डुइनो बोर्ड के विभिन्न घटकों तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान में इसके उपयोगों को विस्तारपूर्वक समझाया। यह सत्र प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा और आगामी प्रायोगिक गतिविधियों हेतु मजबूत आधार प्रदान किया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस का समापन प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक चर्चा के साथ हुआ, जिससे विद्यार्थियों में आगामी सत्रों को लेकर विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली। इस अवसर पर निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर लोमस तोमर ने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, नवाचार क्षमता तथा प्रायोगिक कौशल को नई दिशा प्रदान करेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here