Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 16, 2026

डीपीएम पब्लिक स्कूल का सीबीएसई कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 100% रहा

अर्जुन देशवाल 

नित्य संदेश, बहसूमा।क्षेत्र के डीपीएम पब्लिक स्कूल, बहसमा मेरठ ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा, अनुशासित शिक्षण व्यवस्था और सुनियोजित बोर्ड तैयारी के बल पर सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में 100% परिणाम प्राप्त कर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का यह परिणाम आसपास के सभी विद्यालयों में सबसे उत्कृष्ट, प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण रहा, जिसने पूरे क्षेत्र में डीपीएम की शैक्षिक गुणवत्ता को और अधिक प्रतिष्ठित किया है।

विद्यालय की यह सफलता नियमित टेस्ट, प्री-बोर्ड, मॉडल पेपर, अतिरिक्त रिवीजन कक्षाएं, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, अनुशासन और स्मार्ट शिक्षण प्रणाली का परिणाम है। पूरे वर्ष प्रत्येक विद्यार्थी पर विशेष ध्यान देते हुए विद्यालय ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी को एक मिशन के रूप में संचालित किया। इसी सुव्यवस्थित योजना और शिक्षकों की अथक मेहनत के कारण विद्यालय ने 100 प्रतिशत परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में विद्यालय की मेधावी छात्रा गरिमा बंसाला ने 95.1% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिया सिरोही ने 95.0% अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि पार्थ उपाध्याय ने 91.60% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

इन विद्यार्थियों की सफलता ने विद्यालय की शैक्षिक उत्कृष्टता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डीपीएम पब्लिक स्कूल केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और उत्कृष्ट परिणामों का एक विश्वसनीय केंद्र है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की स्थापना से ही उनका उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को महानगरों जैसी उच्चस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराना रहा है, और आज का यह 100% परिणाम उसी दूरदर्शी सोच, सशक्त नेतृत्व और सतत प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को हृदय से आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में विद्यालय के लिए प्रेरणा बनेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here