Breaking

Your Ads Here

Monday, April 27, 2026

विद्यार्थियों ने Microcontrollers एवं Robotics Systems के उन्नत आयामों को समझा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET), चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “Robotics Kickstart – A 20 Hours Workshop” का अंतिम सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने Microcontrollers एवं Robotics Systems के उन्नत आयामों को समझा। 


10 दिवसीय इस कार्यशाला का संचालन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के संरक्षण, निदेशक डॉ. नीरज सिंघल एवं संयोजक डॉ. शिवम गोयल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के डीन साइंस व कोऑर्डिनेटर IQAC प्रोफेसर हरे कृष्णा जी रहे। मुख्य अतिथि प्रोफेसर हरे कृष्णा जी ने सभी विद्यार्थियों को बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स और बेहतर टेक्निकल स्किल्स डेवलप करने के लिए मार्गदर्शन किया और विद्यार्थियों से अपना स्टार्टअप कंपनी स्टार्ट करने का आवाहन किया!


सत्र के दौरान प्रतिभागियों को सेंसर इंटीग्रेशन एवं 3D प्रिंटर जैसे विषयों का प्रैक्टिकल अनुभव भी कराया गया। “लर्न बाय डूइंग” पद्धति के अंतर्गत स्पीकर सिद्धार्थ ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए जटिल अवधारणाओं को सरल बनाया। आयोजन टीम के सदस्य रविंद्र, श्रृष्टि, प्रखर, सत्यम एवं सौरभ ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here