अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के सम्मान के लिए सोमवार को कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कालेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह रहे तथा अध्यक्षता कालेज प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सम्मुख कॉलेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह व कॉलेज प्रधानाचार्या भावना चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से की गई। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्या भावना चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर इंजीनियर, डॉक्टर,आईएएस की पढ़ाई करना ही महत्वपूर्ण लक्ष्य नहीं है। समाज का एक अच्छा इंसान बनना भी महत्वपूर्ण है। वहीं कालेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने कहा कि कभी भी इस बात को लेकर मन में निराशा न आने दें कि उनके पिता किसान है या मजदूर इस लिए हम एक अच्छे मुकाम पर नहीं जा सकतें।जो विधार्थी अनुशासित होकर मेहनत करता है उसको अपने लक्ष्य तक जाने से कोई नहीं रोक सकता।
कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में वैष्णवी चौधरी ने प्रथम, खुशी गिरी ने द्वितीय व प्राची गिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 कला वर्ग में फारिहा ने प्रथम,हंसिका ने द्वितीय व रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल में मानसी ने प्रथम, अंतिम ने द्वितीय व सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोमवार को कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन कर इन छात्राओं को कॉलेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह व प्रधानाचार्या भावना चौधरी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज की समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रही।

No comments:
Post a Comment