Breaking

Your Ads Here

Monday, April 27, 2026

“बी०एन०जी० में किया गया "नवोदय" अभिभावक उन्मुखीकरण पेरेंट्स ओरिएंटेशन का आयोजन"

रवि गौतम

नित्य संदेशपरीक्षितगढ़। बी०एन०जी० इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


का दोर्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्कूल डायरेक्टर गौरी गुप्ता का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं बाल वृक्ष भेंट कर किया गया। तदोपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन तंत्र व अतिथि जनों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, साथ ही विद्यालय के छात्र- छात्राओं के द्वारा सुस्वागतम गीत गायन व मनमोहक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन नीति सिडनी के द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में स्कूल चीफ कोऑर्डिनेटर अमित चांदना द्वारा सभी विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं का परिचय प्राप्त कराया गया तथा साथ ही स्कूल एक्सीवेट ऐप के बारे में जानकारी भी दी गयी । 


आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पाठ्यचर्या का अवलोकन व सीखने का दृष्टिकोण व सह- पाठयक्रम की गतिविधियों के लिए दिशा- निर्देश प्रमुख विषय रहा । अंत में प्रधानाचार्य ने कहा कि" बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में स्कूल का प्रमुख योगदान होता है क्योंकि बच्चे हमारे देश के भविष्य की नींव हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य जी ने प्रबंधन तंत्र की तरफ से सभी का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here