नित्य संदेश, मेरठ: Central Board of Secondary Education द्वारा घोषित कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है।
विद्यालय का इस वर्ष का परिणाम बेहद प्रभावशाली रहा, जिसने यह साबित कर दिया कि लगातार बेहतर प्रदर्शन अब इस संस्थान की पहचान बन चुका है। जहाँ अन्य विद्यालय प्रयासरत हैं, वहीं MDPS के छात्र निरंतर नई ऊँचाइयों को छूते नजर आ रहे हैं। इस बार विद्यालय की होनहार छात्राओं और छात्रों — हिमांशी, प्रियंशी, यशिका, खुशी, भावना और भूमिदेव — ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे स्कूल का नाम रोशन किया है। इनके परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस सफलता के पीछे सही मार्गदर्शन, अनुशासन और विद्यार्थियों का समर्पण मुख्य भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि यहाँ हर छात्र सिर्फ पढ़ाई नहीं करता, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाता है।
अभिभावकों का लगातार बढ़ता विश्वास और विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन यह दर्शाता है कि मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल ने आज सफलता का पर्याय बन चुका है।
विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और अन्य छात्रों को भी इसी प्रेरणा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।
No comments:
Post a Comment