नित्य संदेश, मेरठ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल परिसर और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस वर्ष श्रेयांशी जैन ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इशिका ने 94% और अविका ने 92% अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अन्य सभी छात्र-छात्राओं ने भी 85% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने परिवार और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन अंजुल गिरि एवं प्रधानाचार्या संजया वालिया ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन और उत्साह के साथ सफलता की नई ऊंचाइयोंको छूने के लिए प्रेरित किया।
No comments:
Post a Comment