तरुण आहुजा
नित्य संदेश, मेरठ। सेंट्रल मार्किट स्थित 661/6 के ध्वस्तीकरण के बाद अब कुछ नहीं होगा, झूठी अफवाह पर जनप्रतिनिधियो के साथ कुछ लोगों का मिठाई बांटना ओर पटाखे फोड़ना आज बहुत भारी पड़ रहा है!
उस समय कुछ व्यापारियों ने ये सोचकर पटाखे फोड़े ओर मिठाई बांट दी कि अब कुछ नहीं होगा! लेकिन आज जहां मिठाई बांटी गई थी ओर पटाखे फोड़े गए थे आज वही जगह खंडर नजर आ रही है! सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लगभग सेंट्रल मार्किट तो वीरान सा ही हो गया! 44 भूखंडों पर सील लग गई जिसमें स्कूल, हॉस्पिटल ,जिम यहां तक कि परचून की दुकान तक भी आ गई! ओर अब मामला आ गया सेटबैक का जिसमें बड़े कॉम्प्लेक्स नहीं छोटी दुकानें ओर साथ ही घर भी आ रहे है! जिन्हें बचाने का प्रयास अब महिलाएं भी कर रही है जिसको लेकर इनका लगातार धरना जारी है!
आज सातवां दिन है देखते है योगी मोदी जी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिय कई हेल्पलाइन नम्बर ओर सुविधाएं दे रहे है वो इस समस्या का क्या हल निकालेंगे!
No comments:
Post a Comment