नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब के तत्वावधान में एन सी सी इकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण में शरबत वितरण शिविर का आयोजन अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ किया गया।
इस समय भीषण गर्मी के दृष्टिगत जन सेवा और नैतिक मूल्यों के प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए कल्चरल क्लब द्वारा यह आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजू सिंह के द्वारा किया गया। प्राचार्य ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सहभागिता से बच्चे सद्भावना, सहयोग और संस्कार सीखते हैं । आपने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब और एन सी सी इकाई की इस आयोजन हेतु सराहना की । इस कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी अधिकारी और कल्चरल क्लब संयोजक प्रोफेसर (कैप्टन ) लता कुमार, क्लब कोषाध्यक्ष प्रो मंजू रानी, कल्चरल क्लब सचिव डा शालिनी वर्मा और समिति सदस्य डॉ आकांक्षा के संयोजन में किया गया ।
सामुदायिक सहयोग के अंतर्गत भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को जलपान हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से कैडेट्स ने जनभागीदारी को सीखा । शिविर में एनसीसी कैडेट ने रास्ते में आते-जाते लोगों को श्रद्धापूर्वक शरबत का वितरण किया । इससे आने जाने वाले लोगों को शरबत पीकर गर्मी से राहत महसूस हुई। एनसीसी कैडेट आंचल, भूमिका, प्रीती, अंजली, रिया आदि ने विशेष योगदान दिया ।

No comments:
Post a Comment