Breaking

Your Ads Here

Friday, April 17, 2026

परशुराम शोभायात्रा धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ निकाली गई

मुनेंद्र त्यागी 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी में शुक्रवार को परशुराम शोभायात्रा धूमधाम हर्षोल्लास के साथ निकाली गई जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। 

ग्राम खजुरी में हर वर्ष की भांति शुक्रवार को परशुराम शोभा यात्रा निकाली गई जिसका उद्घाटन प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर विनोद शर्मा व संयोजक सोनू त्यागी ने तिलक कर किया।जिसमें गांव व क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया शोभायात्रा खजूरी मोड़ से मेरठ रोड होती हुई शिव मंदिर अंबेडकर चौपाल डेरी मोड होती हुई गांव के शिव मंदिर पर संपन्न हुई जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में परशुराम की बड़ी सी मूर्ति सजी हुई थी तथा डीजे के साथ-साथ काफी संख्या में ट्रैक्टर भी रहे। डीजे की धुन पर युवक नाच गाते चल रहे थे जगह-जगह ग्राम वासियों ने शोभायात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया वहीं थाना पुलिस ने मुस्तैद रहकर शोभा यात्रा संपन्न कराई।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पीलू त्यागी अतुल त्यागी अंकित धामा राजेंद्र त्यागी कपिल त्यागी डॉ अरुण प्रजापति साधु भड़ाना रक्षित नितिन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here