अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। CBSE कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में डी मोनफोर अकादमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।विद्यालय की छात्रा ज ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं परी ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा नवनीत ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के निदेशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन से छात्र हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की लगन और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है।
विद्यालय की उपप्रधानाचार्या रितु चिकारा ने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सभी छात्रों को निरंतर प्रगति करते रहने का संदेश दिया।विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
No comments:
Post a Comment