Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 8, 2026

ज्ञान श्री कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, बहसुमा में स्काउट गाइड शिविर का समापन



अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। ज्ञान श्री कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का समापन हुआ। इस कैंप में D.El.Ed. और स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कैंप के दौरान, छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जैसे तंबू निर्माण, ताली बजाना, और व्यंजनों का निर्माण व सांस्कृतिक कार्यक्रम। शिविर का उद्घाटन स्काउट प्रशिक्षक वरुण यादव एवं रोहित चौधरी ने किया।


कैंप के समापन समारोह में, सचिव मोहित तोमर, सेक्रेटरी विनय देशवाल व डायरेक्टर डॉ. स्वाति अग्रवाल ने छात्रों को स्काउट्स की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी और उन्हें अनुशासन, देश प्रेम, आत्मरक्षा, और सहनशीलता के महत्व के बारे में बताया। छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई और विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महारानी लक्ष्मी बाई, सरदार भगत सिंह व चंद्रशेखर आजाद टीम बनाई गई। जिसमें चंद्रशेखर आजाद टीम को प्रथम पुरुस्कार, सरदार भगत सिंह टीम को द्वितीय व महारानी लक्ष्मीबाई टीम को तृतीय पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में दीपाली, मोनिका, सुनील शिक्षक रहे। अभिषेक, मोनू, साक्षी आदि छात्र छात्राओं ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सानिया, प्रिंसी, आयशा, बॉबी, राहुल कुमार, अर्पित आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here