Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 8, 2026

जेल में बंद व्यापारी से मिलेगा कवि युगल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जी. एस. टी. प्रकरण में अब्दुल्लापुर जेल में बंद व्यापारी सर्वांग जैन से मिलने जाएंगे कवि युगल सौरभ जैन एवं डॉ अनामिका जैन अम्बर। 

जैन समाज के प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखने वाले सर्वांग जैन को स्थानीय पुलिस ने पकड़ कर अब्दुल्लापुर जेल में कैद कर दिया है।जिसके कारण पूरे जैन समाज में आक्रोश है। परिवार का आरोप है कि जिन धाराओं में सर्वांग को पकड़ा गया है वो उन पर कैसे भी नहीं लगती। ऐसे में पूरे जैन समाज में आक्रोश है। जैन समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए कवि युगल सौरभ जैन सुमन एवं प्रसिद्ध कवयित्री डॉ अनामिका जैन अम्बर कल जेल में बंद व्यापारी एवं जैन समाज के प्रतिनिधि सर्वांग जैन से मिलने अब्दुल्लापुर जेल जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here