Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 8, 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति द्वारा जनपद मेरठ व बागपत के अधिकारियो के साथ की गई समीक्षा बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति के सभापति अश्वनी त्यागी की अध्यक्षता में जनपद मेरठ एवं बागपत के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा सभापति एवं समिति के सदस्यों का शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

बैठक में समिति द्वारा जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल पालन, अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध प्राप्त भ्रष्टाचार शिकायतों एवं उन पर की गई कार्रवाई, मानव सम्पदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण दर्ज करने की स्थिति, अधिकारियों के सरकारी/सीयूजी नंबर सक्रिय रखने, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों एवं विकास कार्यों के प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई, विकास कार्यों के शिलापट्ट संबंधी शासनादेशों का अनुपालन, नगर निगम के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत, बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन तथा छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा की गई। मा० समिति ने निर्देश दिए कि समस्त विभाग शासनादेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें तथा सभी कार्य नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप संपादित किए जाएं। सभापति ने कहा कि विकास परियोजनाओ को सर्वोच्च प्राथमिकता पर समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाए। सभी विकास कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हों तथा अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए किसी भी समस्या का समाधान किया जाए। विकास कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त पत्रों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।  उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अधिकारीगण बैठकों में पूर्ण एवं अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित हों तथा विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएं, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंच सके।

सभापति ने कहा कि समिति का उद्देश्य शासनादेशों के अनुरूप कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सरल बनाना है। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन बिंदुओं पर समिति द्वारा कार्यवाही अपेक्षित है, उन पर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए समय से अनुपालन आख्या समिति को उपलब्ध कराई जाए। उन्होने समस्त संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि समिति द्वारा जिन विभागो से आवश्यक कार्यवाही की अपेक्षा की गई है, शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुये समिति को अनुपालन आख्या भेजे। बैठक में पुलिस, राजस्व, विद्युत, वन, समाज कल्याण, सहकारिता, लोक निर्माण, उच्च शिक्षा, पंचायती राज, पशुपालन एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी डा० वी०के० सिंह ने सभापति को आश्वस्त किया कि समिति द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता के साथ शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर समिति के सदस्यगण धर्मेन्द्र भारद्वाज, संतोष सिंह, पवन कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह तथा विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास गुलाम मोहम्मद, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, जिलाधिकारी डा० वी०के० सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पीडी डीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जनपद बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं संबंधित अधिकारीगण भी बैठक में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here