Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

ऋषिकेश में हिमालय वॉरियर कप कराटे चैंपियनशिप में MDPS एकेडमी बनी ओवरऑल चैंपियन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ऋषिकेश के 7 टू इलेवन स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित प्रथम हिमालय वॉरियर कप उत्तराखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।


कोच अरुण सैनी और जयपाल सैनी ने बताया कि मऊ खास, गढ़ रोड स्थित MDPS कराटे एकेडमी, मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। एकेडमी ने कुल 17 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।


विजेता खिलाड़ी -
जूनियर गर्ल्स स्वर्ण - प्रेरणा तोमर, अवनी शर्मा, कनक सिंह, वेदनशी शर्मा, अंशिका शर्मा, आयुषी राणा, माही, भूमिका शर्मा, सिद्धि तोमर, मानवी तोमर, अनामिका सैनी, दीपिका, नव्या।
रजत - निशु तोमर, प्रिया, प्राप्ति तोमर, यशी तोमर।


जूनियर बॉयज स्वर्ण - शुभम, नक्श, प्रखर सैनी, भव्य काजला, मयंक सैनी।
कांस्य - काव्यांश तोमर, कार्तिकेय।
सीनियर वर्ग में वैभव सैनी ने रजत पदक जीता।


इस अवसर पर MDPS स्कूल के प्रिंसिपल तरुण तोमर ने विजेताओं का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here